फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रा का पीछा कर रहे युवक को परिजनों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में कई दिनों से कक्षा सात की छात्रा का पीछा कर रहे युवक की छात्रा के परिजनों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक गौरव तोमर निवासी जठोली को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार मेडिकल थाना की एक कॉलोनी निवासी 14 साल की किशोरी एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। आरोपी गौरव तोमर बीते चार दिनों से उसका पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। इस संबंध में छात्रा ने अपने परिजनों को बताया।
शुक्रवार को जब छात्रा स्कूल जा रही थी तो परिजन उससे कुछ दूरी पर पीछे चल रहे थे। रास्ते में आरोपी ने छात्रा का पीछा किया तो परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर लिया। इस दौरान उसकी पिटाई कर दी गई। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले गया। बाद में छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज कर उसके कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें