मेरठ। भावनपुर थाना पुलिस ने काली नदी ईदगाह के पास से यश उर्फ टूटा निवासी संजय नगर को तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी की मां दीपा सैनी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उसके बेटे को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है।
सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान युवक की मां के आरोप झूठे पाए गए हैं। जांच में पाया गया कि यश ने एक नाबालिग को तमंचा देकर उसकी रील बनाई। इस रील में एक युवक को धमकी देते हुए दिखाया गया। बाद में इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि उसे तमंचा यश ने दिया था। जांच के पड़ताल के बाद आरोपी यश को गिरफ्तार किया, जिसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।