फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कचहरी के लिए निकला युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घर से कचहरी के लिए निकला युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। कई दिन बाद भी पता नहीं चलने पर बृहस्पतिवार को परिजन पुलिस ऑफिस पहुंचे और ससुराल पक्ष पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन

जैदी फार्म नौचंदी निवासी शहजाद उर्फ बिंदू का कहना है कि बीती 27 फरवरी को उनका बेटा इंतजार हापुड़ कचहरी में तारीख पर गया था। इसके बाद कचहरी से निकलकर इंतजार ने बताया था कि वह जल्द घर पहुंच जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इस पर अधिवक्ता से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इंतजार तारीख के बाद दोपहर में ही घर के लिए निकल गया था। उन्होंने नौचंदी थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने जल्द बरामदगी का भरोसा दिलाया। कई दिन बीतने के बाद भी इंतजार का कुछ पता नहीं चल सका है। शहजाद ने बताया कि उनके बेटे की ससुराल हापुड़ में है। उस पक्ष के लोग कई बार उनके बेटे को मारने की धमकी दे चुके हैं। उन्हें शक है कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए बेटे को जल्द से जल्द बरामद कराए जाने की गुहार लगाई है। वहीं, एसपी क्राइम रामअर्ज ने पीड़ित परिवार को जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें