फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाग में घेरकर युवक को दबोचा, पिस्टल मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान रसूलपुर मढ़ी-रोहटा संपर्क मार्ग से एक युवक को .32 बोर की पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह सब इंस्पेक्टर गौरव तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रसूलपुर मढ़ी संपर्क मार्ग पर पुलिस की जीप को देखकर एक युवक आम के बाग में घुस गया। शक होने पर पुलिस ने बाग की घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय निवासी किनौनी बताया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। आरोपी से पूछताछ कर पिस्टल की सप्लाई करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें