फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का पास लगाकर फॉर्च्यूनर में घूम रहे थे युवक, पुलिस ने काटा चालान

विज्ञापन
बागपत के सरूरपुर गांव में चालान काटते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संशोधित: विधायक का पास लगाकर फॉर्च्यूनर में घूम रहे थे युवक, पुलिस ने काटा चालान
विज्ञापन

नोट: जुर्माना राशि में बदलाव किया गया है।
गुरुग्राम के ध्यानार्थ
फोटो संख्या-एक की सीरीज
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। लॉकडाउन में विधायक के नाम से फॉर्च्यूनर लेकर घूम रहे दो युवकों को सरूरपुर चौकी पुलिस ने रोक लिया। युवकों ने खुद को गुरुग्राम के विधायक का रिश्तेदार बताया, लेकिन नाम नहीं बता पाए। इस पर पुलिस ने उनका 10,500 रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत की ओर से फॉर्च्यूनर कार सवार दो युवक दिल्ली की ओर जा रहे थे। सरूरपुर चौकी पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। दो युवकों ने बताया कि उन पर गुरुग्राम के विधायक का पास है। पुलिस ने विधायक का नाम पूछा तो युवकों ने नाम बताने के बजाए कहा कि उनके मौसा विधायक है। दोनों इधर-उधर की बातें करने लगे। इस पर पुलिस ने उनका 10500 रुपये का चालान किया। चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने बताया कि कार गुरुग्राम नार्थ निवासी अनीस यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें