फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक के सिर में ईंट से किए कई वार, चार दिन बाद भी नहीं आया होश

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, बोला- महापुरुष को अपशब्द बोलने पर किया था हमला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में साकेत चौराहे के पास गढ़मुक्तेश्वर निवासी आमिर (27) पर ईंट से सिर में कई वारकर कांशीराम कॉलोनी निवासी अमन ने हत्या की कोशिश की। सिर में गंभीर चोट लगने से आमिर को चार दिन बाद भी होश नहीं आया। उसके सिर की हड्डी टूट गई है और हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि महापुरुष के लिए अपशब्द बोलने पर आरोपी ने हमला किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



गढ़मुक्तेश्वर के नाजिम कॉलोनी निवासी आरिफ ने बताया कि उनका चाचा का बेटा आमिर मेरठ में रहकर मजदूरी करता है। उन्हें सोमवार शाम सूचना मिली कि आमिर पर किसी ने जानलेवा हमला किया है और वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो पता चला है कि हमले में आमिर के सिर की हड्डी टूट गई है। उसे मंगलवार तक भी होश नहीं आया। डॉक्टर ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। आमिर के पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसकी शादी पांच साल पहले आयशा से हुई थी। उसके चार की बेटी अदीबा है। वारदात की सूचना मिलने के बाद से ही परिवार का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह जादौन और जांच अधिकारी कपिल वर्मा ने बताया कि वारदात की जांच की गई तो पता चला है कि आमिर पर जानलेवा हमला लोहियानगर थाना क्षेत्र के कांशीराम निवासी अमन ने किया है। अमन ने आमिर को काम दिलाने के लिए कहा था। दोनों शनिवार रात शराब पी रहे थे। इसी दौरान आमिर ने महापुरुष के लिए अपशब्द बोल दिए। इससे अमन आक्रोशित हो गया और उसने ईंट से आमिर के सिर पर कई वार किए।

खून और ईंट देखकर महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी
इस मामले में प्रगतिनगर निवासी सीमा रानी ने लालकुर्ती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीमा का कहना था कि वह मवाना रोड साकेत चौराहे पर चाय बेचती है। 19 अप्रैल को वह जब वहां पहुंची तो उन्होंने सूखा हुआ खून और ईंट के टुकड़े देखे। आसपास पूछने पर पता चला कि रात को दो युवक यहां झगड़ा कर रहे थे। एक युवक ने दूसरे युवक पर जान लेने की नीयत से सिर पर ईंट से वार किए।

फोटो लेकर लेबर चौक पहुंची पुलिस तब हुई पहचान

आमिर के मजदूरी करने की जानकारी होने पर पुलिस उसका फोटो लेकर लेबर चौक पहुंची। यहां फतेहउल्लापुर निवासी एक युवक ने बताया कि इस युवक को उसने अपनी गली में काम करने आते देखा है। फतेहउल्लापुर निवासी दानिश से पूछताछ करने पर आमिर की पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई। दानिश का कहना है कि वह कूड़ा-कबाड़े का काम करते हैं। इसी काम के लिए वह आमिर को अपने पास बुलाते थे।

पुलिस को कॉल कर भागा आरोपी

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जानलेवा हमले के बाद कंट्रोल रूम पर कॉल कर सूचना दी और भाग गया। लोगों ने घायलावस्था में देखकर आमिर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले में बीएनएस की धारा 115 (2) और 109 (1) तहत लालकुर्ती थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोेपी को गिरफ्तार किया गया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जांच जारी है। अगर किसी अन्य की भूमिका सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें