फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती और छात्रा के पर्स से मोबाइल निकालकर भागा युवक

Sun, 24 Aug 2025 09:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मधु तितौरिया अपनी पुत्री तानिया के साथ खाटू श्याम गई थी। रविवार सुबह दोनों रोडवेज बस से मवाना वापस लौट रही थी। जैसे ही बस नगर में बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास रुकी तो दोनों मां बेटी बस से उतर रही थी। इसी दौरान तानिया के पर्स से एक व्यक्ति ने मोबाइल निकाल लिया। तानिया को शक होने पर जैसे ही शोर मचाया आरोपी फरार हो गया। इस संंबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गांव ढिकौली निवासी निष्ठा मेरठ से कोचिंग कर वापस लौट रही थी। जैसे ही वह शाम 5.30 बजे बस से उतरी तो एक व्यक्ति उसका मोबाइल पर्स से निकालकर भाग गया। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी है। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि थाना प्रभारी को इस संबंध में कार्रवाई के लिए आदेशित किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें