फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CO ऑफिस के पास अश्लील हरकतें, हाथ में कलावा बंधे युवक को धुना

Sat, 04 Nov 2017 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सीओ ऑफिस के पास अश्लील हरकतें
विज्ञापन
मेरठ में सीओ सिविल लाइन ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर दूसरे समुदाय का एक युवक युवती के साथ अश्लील हरकतें हुए पकड़ लिया। युवक ने पहले अपना नाम गलत बताया, युवक के हाथ में कलावा बंधा हुआ था। बाद में भीड़ ने युवक को जमकर धुना। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पढ़ें : लिफ्ट देने के बहाने... जबरन पिलाई शराब, फिर किया सामूहिक बलात्कार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहनपुरी के पास रहने वाली एक युवती कॉलेज में पढ़ाई करती है। शुक्रवार को सीओ सिविल लाइन ऑफिस के पास एक युवक इस युवती के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। आसपास के लोगों ने देखा तो युवक भागने लगा। पहले युवक ने अपना नाम पवन बताया, बाद में लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाने में पहुंचते ही युवक ने बताया कि उसका असली नाम परवेज और उसने दिखावे को कलावा बांध रखा है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति बन गई। थाने में कालोनी के लोगों की भीड़ लग गई। बाद में बजरंग दल के नेता ने भी पुलिस अफसरों को फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि यदि आरोपी युवक को छोड़ दिया तो इसकी जिम्मेदारी सिविल लाइन पुलिस की होगी। पुलिस ने आरोपी परवेज के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें