फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाकर आशीष लिया
विज्ञापन

परीक्षितगढ़।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खरकाली स्थित गांधी गंगा घाट पर शनिवार को बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर मां गंगा का आशीष लिया। वहीं, शुक्रवार शाम को दीपदान किया गया।
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के लिए खरकाली गांधी गंगा घाट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार को मेले में सुबह से ही श्रद्धालुआें की अच्छी खासी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भैंसा-बुग्गियों और ट्रैक्टर-ट्रालियों से सड़के भरी नजर आ रही थीं। शाम तक मेले में लगभग 50 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके थे। कुछ लोग डीजे की धुनों पर नृत्य कर रहे थे। बच्चों और युवकों ने वॉलीबाल खेली। मेले में पतंग भी उड़ाई। शनिवार सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान शुरू कर दिया। करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया।
विज्ञापन

पितरों की आत्मशांति के लिए दीपदान
लोगों ने शुक्रवार शाम गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना की तथा पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और दीपदान किया। गंगा में तैरते दीपों की कतार रात में मनमोहक दृश्य बना रही थी। दीपदान के समय गंगा में पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी।
चेतावनी के बावजूद गहरे पानी में नहाए श्रद्धालु
इस बार पहले की अपेक्षा मेले में अधिक पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके चलते गंगा घाट पर पूरे समय पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस की चेतावनी एवं जिला पंचायत सदस्य मुन्ना गिरी, ग्राम प्रधान राकेश, वीरपाल, ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी की सलाह के बावजूद कुछ लोग गहरे पानी में जाकर नहाए। हालांकि घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग के पास दर्जनों गोताखोर तैनात रहे।
विज्ञापन

खूब बिके दीया स्टैंड
दीयों को रखने के लिए गंगा किनारे की फूंस से बने स्टैंड की खूब बिक्री हुई। सुबह से ही स्थानीय लोगों ने इनकी दुकानें सजा रखी थीं। वहीं, अनुष्ठान आदि कराने के लिए गंगा किनारे जगह-जगह पंडितों ने आसन जमे रखे थे। चंदन, रोली आदि पूजा सामग्री के साथ वे सुबह से शाम तक गंगा किनारे रहे। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनसे अनुष्ठान कराया और दक्षिणा दी।
तड़के ही बनने लगी खिचड़ी
गंगा स्नान के बाद टेंट में रहने वाली महिलाओं ने खिचड़ी बनानी शुरू कर दी। उड़द की दाल और चावल की खिचड़ी का कार्तिक पूर्णिमा पर खास महत्व माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें