फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूरी दिखाकर मंदिर में रुके युवक-युवती, फिर किया यह काम... पुलिस तलाश में लगी

विज्ञापन
साधु के साथी घटना की जानकारी देते हुए। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर(मेरठ)। कस्बा स्थित बाबा गोरखनाथ मंदिर में रुके युवक-युवती ने मंगलवार रात महाराज को नशीला पदार्थ देकर नकदी, जेवर समेत छह लाख रुपये का माल साफ कर दिया। महाराज के सुबह होश में आने पर चोरी का पता चला तो उनकी तबीयत खराब हो गई। लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में आबादी के बीच बाबा गोरखनाथ मंदिर स्थित है। मंदिर के महंत दलवीर नाथ महाराज ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12 बजे मंदिर में 20 वर्षीय युवती और लगभग 35 वर्षीय युवक लाल स्कूटी पर सवार होकर आए। उन्होंने बताया कि वे कहीं बाहर से आए हैं और रात में यही रुकना चाहते हैं। उन्होंने दोनों को रुकने के लिए कह दिया। रात में युवती ने खाना बनाया और नशीला पदार्थ डालकर महाराज को दे दिया। खाना खाते ही महाराज दलवीर नाथ बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों ने मंदिर के कमरे में रखी सेफ की ताला तोड़कर सवा दो लाख रुपये, 6 तोले के सोने के जेवर और अन्य सामान सहित छह लाख का माल साफ कर दिया। सुबह करीब पांच बजे महाराज को होश आया तो सामान इधर उधर पड़ा देखा। दोनों युवक-युवती को तलाश किया, लेकिन वे मंदिर में नहीं मिले। यह देख महाराज दलवीर नाथ की तबीयत खराब हो गई। आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने महाराज को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद शाम को उन्हें छुट्टी दे दी। पीड़ित महाराज दलवीर नाथ ने बताया कि तबीयत खराब होने की वजह से अभी तक तहरीर नहीं दी है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। मंदिर में रखा कितनी नकदी और जेवर चोरी हुए हैं इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं पुलिस मंदिर में तीन लोगों के रुकने की बात कह रही है।

मंदिर के साधु जिसके साथ घटना हुई। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें