फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सयूवी ने स्कूटी सवार दादा-पोते को टक्कर मारी

विज्ञापन
13srd54a- मेरठ करनाल हाईवे पर कार की टक्कर से घायल छात्र - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
एक्सयूवी ने स्कूटी सवार दादा-पोते को टक्कर मारी
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ करनाल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर कार ने स्कूटी सवार छात्र और उसके दादा को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मेरठ करनाल मार्ग पर 60 वर्षीय सुशील अपने 12 वर्षीय पोते आयुष को स्कूल से लेकर घर जा रहे थे। कक्केपुर गांव के नजदीक तेज रफ्तार एक्सयूवी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। पीड़ित के मुताबिक दोनों सड़क पर जा गिरे। स्कूटी गाड़ी में फंस गई और कई किमी. तक घिसटी चलती गई। भूनी चौराहे पर के निकट आरोपी युवक स्कूटी को निकालकर फरार हो गए। गंभीर हालत में दादा-पोते को सरधना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक आयुष कक्षा पांच् का छात्र है। जानकारी पर परिजन पहुंचे। खबर लिखे जाने तक घटना में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें