फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सफाई नहीं की, चेयरमैन ने वेतन काटा

विज्ञापन
नगर पंचायत चेयरमैन प्रेस वार्ता करते हुए। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर पंचायत अधिकारियों व चेयरमैन के आदेश के बाद भी सफाई कर्मचारियों ने रविवार को नगर की सफाई व्यवस्था नहीं की। चेयरमैन ने नाराजगी जाहिर करते हुए सफाईकर्मियों की गैरहाजरी लगाते हुए वेतन काटने की बात कही है।
विज्ञापन

चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि नगर में कुछ बाहरी लोग के सहयोग से सफाई कर्मचारी नगर की सफाई व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसके चलते संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने रविवार को नगर की सफाई नहीं कर जबरन सफाई नायक से हाजरी लगवाने का दबाब बना रहे हैं। बताया कि जिन कर्मचारियों ने सफाई करने के आदेशों का पालन नहीं किया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा उनका ठेका निरस्त कर जल्द ही नए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। जो संविदा कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लापरवाही करेगा, उसको नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कारवाई की जा रही है। कहा कि परीक्षितगढ़ के पास आदर्श नगर पंचायत का दर्जा है। जिसको साफ सुधरा बनाए रखने के लिए लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। रविवार को जिन सफाईकर्मियों ने काम नहीं किया, उनकी गैर हाजिरी भरकर एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई होगी। कहा कि नगर के कुछ स्थायी कर्मचारी बाहर रहते हैं तथा अपना कार्य अन्य लोगों से करा रहे हैं। बताया कि रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, अशोक त्यागी, संतरपाल गुर्जर, सुंदर गुर्जर, योगेश गुर्जर, सचिन अग्रवाल, नागेश शर्मा व ओमकार, टीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें