चालान काटे जाने के बाद बेगमपुल चौराहे पर हंगामा करता युवक।
- फोटो : CITY
चालान कटने पर काटा हंगामा
मेरठ। बाइक का ई-चालान होने से नाराज एक युवक ने रविवार को बेगमपुल चौराहे पर जमकर हंगामा काटा। उसने अपनी बाइक पर गुस्सा उतारते हुए उसमें तोड़फोड़ तक दी। करीब 10 मिनट तक ड्रामा होता रहा। बाद में टीआई सुनील सिंह ने किसी तरह युवक को शांत कराया और उसे गलती का अहसास कराकर घर भेज दिया। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि युवक गलत दिशा से आ रहा था, इसलिए उसका चालान काटा जाता तो वह काफी भारी पड़ता इसलिए नंबर प्लेट अधूरी होने का चालान काटा गया। युवक की पहचान खरखौदा निवासी युवक के रूप में हुई है। हालांकि उस पर कोई अन्य कार्रवाई नहीं की गई।