फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, हत्या का अरोप

विज्ञापन
4ए - गांव सकौती निवासी विवाहिता रेनू का फाइल फोटो। जिसके ससुरालवालों पर फांसी लगाकर मारने का आरोप ? - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

फलावदा। सकौती गांव में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव डेरी रछौती निवासी सुरेंद्र की बेटी रेनू और रुचि की शादी करीब 7 वर्ष पूर्व फलावदा थाना क्षेत्र के गांव सकौती में निवासी एक व्यक्ति के बड़े और छोटे बेटे के साथ हुई थी। रुचि का घर रेनू के घर से कुछ ही दूरी पर है। मृतका के भाई राजन ने बताया कि रेनू को अक्सर पति और अन्य परिजन परेशान करते रहते थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे रेनू की फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना के बाद ससुराल वाले फरार हैं। सूचना पर सीओ मवाना यूएन मिश्रा, नायब तहसीलदार उदयवीर, थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के परिजन थाने पर डटे रहे। ग्रामीण घटना को मृतका द्वारा पति पत्नी के विवाद में की गई आत्महत्या करार दे रहे हैं, जबकि मृतका के भाई राजन ने इसे हत्या बताया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें