फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई ले जाकर महिला से दुष्कर्म, नकदी-आभूषण हड़पने का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरधना की एक महिला ने बुधवार को एक युवक पर मुंबई ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके 2.10 लाख रुपये व तीन तोले सोना भी हड़प लिया। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी 16 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके घर के पास आरोपी रहता है। पीड़िता के अनुसार आरोपी तंत्र क्रिया करता है। आरोपी ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी महिला को फरवरी में झांसा देकर मुंबई ले गया था। वहां आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया था। आरोप है कि आरोपी ने उससे 2.10 लाख रुपये व तीन तोला सोना ले लिया। आरोपी ने नकदी और जेवर हड़प लिया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें