फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला को मायके वालों के साथ भेजा घर

Mon, 27 Oct 2025 06:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक परेशानी से जूझ रही महिला ने टैंपों से उतरने से किया इन्कार तो टैंपों को थाने ले गया चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। चिंदौड़ी गांव निवासी अनु रविवार को मानसिक परेशानी के चलते टैंपों में सवार होकर बेगमपुल पहुंच गई। काफी देर बाद तक भी जब वह टैंपों से नहीं उतरी तो चालक उसे दौराला थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने किसी तरह उसके मायके पक्ष के बारे में जानकारी ली और उन्हें थाने बुलाया। परिजन महिला को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आठ साल पहले मोदीनगर क्षेत्र निवासी युवती की शादी एक गांव निवासी युवक से हुई थी। महिला के एक छह वर्ष की बेटी भी है। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही महिला के माता पिता की मौत हो गई थी, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को भी उसके पास नहीं आने देते थे, जिस कारण वह ओर ज्यादा परेशान रहने लगी। रविवार को महिला अपनी ससुराल से निकलकर गांव से टैंपो में बैठकर बेगमपुल पहुंच गई। बेगमपुल पहुंचने के बाद महिला ने न किराया दिया और न ही टैंपों से उतरी। चालक ने काफी समझाने का प्रयास किया। चालक महिला को लेकर दौराला थाने पहुंचा। यहां, महिला पुलिस ने उससे जानकारी ली तो उसने अपने चाचा का नाम बताया। पुलिस ने उसके चाचा को फोन कर थाने बुलाया और महिला को उसके सपुर्द कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग जानकारी देने के बाद भी थाने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें