फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज में कार और दो लाख रुपये नहीं देने पर महिला को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास करने और दो माह के बेटे को उससे छीनने का भी आरोप लगाया है।
मोहल्ला मंडी चमारान निवासी हीना पुत्री सलाउद्दीन ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के नंगला बुजुर्ग नया गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज लाने का ताना देकर उसका उत्पीड़न करने लगे। ससुराल पक्ष के लोग मायके से कार लाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और भूखा-प्यासा रखकर कमरे में बंद कर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पहले उसने बेटे अलतमस को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। आरोपियों ने कार के साथ दो लाख रुपये छुचक में लाने की मांग करते हुए ऐसा नहीं करने पर घर में नहीं रखने की धमकी दी। मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो उनके सामने भी उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद दो माह के बेटे को उससे छीनकर उसे पहने हुए कपड़ों में ही घर से निकाल दिया गया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें