फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार महिला बोली- प्लीज मुझे बचा लो, वरना वो गोली मार देंगे

Wed, 13 Dec 2017 12:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पिस्टल
विज्ञापन
यूपी के मेरठ जिले में कार सवार एक महिला देर रात पेट्रोल पंप पर रुकी और अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा प्लीज मुझे बचा लो नहीं तो वो गोली मार देंगे। गार्ड की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला पारिवारिक निकला।
विज्ञापन


पढ़ें : लाइब्रेरियन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बेटे की लव मैरिज बनी हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को वेदव्यासपुरी स्थित पेट्रोल पंप पर एक कार आकर रुकी। कार में दो महिलाएं और दो पुरुष थे। कार चला रहा युवक नीचे उतरकर तेल डलवाने लगा। इसी बीच कार में बैठी एक महिला तेजी से नीचे उतरी और पंप के गार्ड को बताया कि उसकी जान को खतरा है। कार में सवार लोग उसकी जान लेना चाहते हैं। कहीं ले जाकर उसे गोली मार देंगे। महिला ने गार्ड से मदद मांगी। गार्ड ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों से बात की।
 
एसओ ने बताया कि फोन करने वाली महिला गाजियाबाद जिले के एक गांव की थी। उसके साथ उसके चाचा और अन्य रिश्तेदार थे। बात करने पर उन्होंने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नही है। इसी वजह से उसने ऐसा कह दिया। पुलिस ने पुष्टि के लिए महिला से उसके भाइयों के नंबर लेकर फोन पर बात की। उन्होंने भी यही बात कही और इसे पारिवारिक मामला बताया। उनके कहने पर पुलिस ने कार सवारों को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें