यूपी के बागपत जिले में एक महिला के साथ तीन लोगों ने जबरन सामूहिक बलात्कार किया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने दो को दबोच लिया और पहुंची पुलिस को सौंपा। इस संबंध में महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और महिला को मेडिकल के लिए भेजा।
पढ़ें : दूसरे समुदायों के युवकों ने दलित युवती से सिनेमा हॉल में किया गैंगरेप
रमाला थाना क्षेत्र की एक महिला अपने गांव से किशनपुर बराल गांव में बच्चे की दवाई लेने आई। जब वह अपने गांव लौट रही थी तो तीन लोग आए और उसे जबरन उठाकर गन्ने की खेत में ले गए। तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े तो वे जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे, लेकिन लोगों ने दो को दबोच लिया और पहुंची पुलिस को सौंपा। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और महिला को बड़ौत सीएचसी में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। अभी एक आरोपी फरार है। जिसे पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/