फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो बच्चों को लेकर महिला प्रेमी संग गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। महिला के पति ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। बेटा चार साल व बेटी डेढ़ साल की है। बताया कि एक वर्ष से उसकी पत्नी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। कई बार उसने पत्नी को समझाया और उसके मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। बावजूद इसके महिला ने प्रेम संबंध नहीं तोड़े। बीते बुधवार को महिला दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। आशंका है कि महिला और उसका प्रेमी बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचा दे। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें