मवाना। गांव अटौरा निवासी अभिषेक जाटव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह एएस इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार को कॉलेज से वह गांव जा रहा था। रास्ते में दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसे रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई कर दी। शोर मचाने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे मामले में फलावदा रोड कॉलेज में अवकाश होने के बाद छात्रों के दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले सभी छात्र वहां से भाग गए।