फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को गर्भवती होने पर छोड़ा, शादी का झांसा देकर दो साल से कर रहा था दुष्कर्म

Fri, 04 Aug 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर में नाबालिग को शादी का झांसा देकर एक युवक उसके साथ दो वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की के गर्भवती होने पर उसने गर्भपात कराने का प्रयास किया। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


नूरपुर के एक मोहल्ले के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ला मोहम्मदनगर निवासी एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर दो वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहा था। उसकी पुत्री इस समय पांच माह की गर्भवती है। आरोप है कि 26 जुलाई को युवक उसकी पुत्री को घर से ले गया। अपने रिश्तेदारों के साथ नाबालिग को मुरादाबाद ले जाकर उसका गर्भपात कराने का प्रयास किया। चिकित्सकों ने गर्भपात करने से मना कर दिया तो वह उसे घर छोड़ गया। युवक किसी को यह बात बताने अथवा शादी के लिए दबाव देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें