फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पैसे हुए शादी में खर्च, महिला ने बेटे से बचने के लिए पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। जांच के लिए पहुंची पुलिस को बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि एक साल से कोई लेनदेन खाते से नहीं हुआ है। पूछताछ में महिला ने पूरी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने शांति भंग की धारा में महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह राजो वाला बाग निवासी महिला ने थाने में सूचना दी कि उसने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। 17 हजार की लूट हो गई, शेष धनराशि उसके पास है। महिला की बात पर पुलिस को शक हुआ। थाना प्रभारी पूनम जादौन बैंक पहुंची और महिला के खाते से लेनदेन की जानकारी की। पता चला कि एक साल से खाते में कोई लेनदेन नहीं हुआ है। महिला से सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि बेटे ने 50 हजार रुपये शादी के लिए दे रखे थे। इसमें से 17 हजार रुपये उससे खर्च हो गए। उसको डर था कि बेटा उस पर नाराज होगा, इसलिए उसने लूट की कहानी गढ़ी। मंगलवार को महिला के घर में शादी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि झूठी सूचना देने पर महिला के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें