फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती ने युवक पर दुष्कर्म व 22.50 लाख हड़पने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की युवती ने युवक पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने आरोप लगाया है। युवती ने आरोपी पर मकान बेचने के नाम पर 22.50 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ 13 मार्च को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को महिला दोबारा कंकरखेड़ा थाने पहुंची।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह एक विभाग में मुंशी के पद पर तैनात है। आरोपी युवक भी कॉलोनी में रहता है। आरोपी ने युवती को अपना 30 लाख रुपये में बेचने की बात कही थी। युवती ने जून 2025 में आरोपी को 22.50 लाख रुपये दे दिए थे। आरोपी ने छह महीने में मकान खाली करने का समय मांग लिया था।
अक्तूबर 2025 में आरोपी उसके घर पहुंचा था। आरोपी ने पीड़िता से पानी मांगा था। आरोप है कि आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया था। पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई थी। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोपी इसी के आधार युवती को ब्लैकमेल कर रहा है। मकान भी नाम नहीं किया और ना ही रुपये वापस दिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताा कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें