संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोड़ खुर्द निवासी सुनीता अपनी सास के साथ एसडीएम और सीओ से मिली। सुनीता ने आरोप लगाया कि एक महिला सहित तीन लोगों ने उसकी खेती को खुर्द-बुर्द कर दिया है। जिसमें उसे 10 लाख का नुकसान हुआ है। आरोपियों पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
मोड़ खुर्द निवासी सुनीता ने अपर तहसीलदार के पेशकार पर पैसे नहीं देने पर उसकी भूमि किसी ओर के नाम पर करने व पूछने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। सुनीता शुक्रवार को सास के साथ तहसील पहुंची और एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया से मिली। सुनीता ने लिखित में की शिकायत में बताया कि उसके खेत में पेड़ी खड़ी है। 21 मई की रात एक महिला व दो पुरुषों ने उसकी खेती को अवैध असलहों के बल पर खुर्द-बुर्द कर दिया।
एक आरोपी हत्या के केस में आजीवन कारावास का दोषी भी घोषित है। आरोपी द्वारा शुक्रवार की सुबह उसकी हत्या की धमकी दी है। प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। सीओ ने थाना बहसूमा प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।