फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नहीं लगी साप्ताहिक पैठ, इस बार दुकानदार ही नहीं पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। साप्ताहिक पैठ दूसरे रविवार को भी नहीं लग सकी। रविवार को साप्ताहिक पैठ में दुकानदार ही नहीं पहुंचे। वहीं, साप्ताहिक पैठ नहीं लगने से रविवार को थाने के आसपास लगने वाले जाम से लोगों को राहत रही।
विज्ञापन

रविवार को तहसील के निकट लगने वाली साप्ताहिक पैठ में आने वाले व्यापारियों द्वारा दुकानों, फड़ आदि को तहसील रोड पर लगा दिया जाता था। इस कारण तहसील रोड पर रविवार को आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता था। साथ ही मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसका काफी समय से विरोध हो रहा था। स्वयं भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक, संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन सहित कई अन्य संगठनों व लोगों द्वारा तहसील रोड पर फड़ आदि लगने से रोके जाने और साप्ताहिक पैठ को बंद कराने की मांग अधिकारियों से लगातार की जाती रही थी।

बीते रविवार को सुबह से ही नगर पालिका द्वारा माइक से अनाउंसमेंट किया जा रहा था कि यदि कोई दुकानदार सड़क पर दुकान लगाएगा तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा और 500 रुपये जुर्माना भी किया जाएगा। वहीं सुबह से ही पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। उन्होंने सामान लेकर पैठ के लिए पहुंचे व्यापारियों का सामान नहीं उतरने दिया और उनको वापस कर दिया। इस कारण बीते रविवार को पैठ नहीं लग सकी थी। दूसरे रविवार को साप्ताहिक पैठ में बाहर से और स्थानीय स्तर के व्यापारी नहीं पहुंचे। इस कारण साप्ताहिक पैठ नहीं लग सकी। वहीं पैठ नहीं लगने से थाने के आसपास लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें