फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश के बाद मौसम ने बदली करवट, सुबह छाया कोहरा

विज्ञापन
अमर उजाला....सुबह नौ बजे कोहरे के बीच दिल्ली रोड से गुजरते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
मोदीपुरम।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के बाद शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। फरवरी के पहले सप्ताह में ही घने कोहरे ने दस्तक दे दी है जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। वाहन चालकों को लाइट जलाकर सावधानी से सफर करना पड़ रहा है।






घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण सुबह से शाम तक लोग ठिठुरते नजर आए। स्कूल और दफ्तर जाने वालों को कड़ाके की ठंड में ही घरों से निकलना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बना रहने की संभावना है जिससे जनजीवन पर प्रभाव और बढ़ेगा। बारिश से बढ़ी नमी के कारण कोहरे का असर ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 155 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला....सुबह नौ बजे कोहरे के बीच दिल्ली रोड से गुजरते लोग।

अमर उजाला....सुबह नौ बजे कोहरे के बीच दिल्ली रोड से गुजरते लोग।

अमर उजाला....सुबह नौ बजे कोहरे के बीच दिल्ली रोड से गुजरते लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें