गंगा का जलस्तर बढ़ने पर कटान करते हुए।
- फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। मानसून बारिश से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा का बढ़ा जलस्तर देख किसान को कटान होने की चिंता सताने लगी है। हालांकि किसानों ने पिछले दिनों चंदा इकट्ठा कर कटाने रोकने के लिए ठोकर भी लगाए।
जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगती है। हर साल हजारों एकड़ भूमि नष्ट हो जाती है। किसानों के मुताबिक अगर पक्का तटबंध समय पर बन जाता तो इस बार बाढ़ से बचा जा सकता था। अब शुक्रवार रात से सुबह तक हुई बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष बालियान के अनुसार गंगा का जलस्तर शनिवार शाम को 30 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया। क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम, हंसापुर, सिर्जोपुर आदि गांव के किसानों की माने तो कई बार गंगा का जलस्तर बढ़ने पर तटबंध टूटने से बड़ी मात्रा में फसलों को नुकसान होता है। जुलाई से सितंबर तक का समय क्षेत्र के लिए मुश्किल भरा होता है। फतेहपुर प्रेम स्थित गंगा में दस करोड़ रुपये की कीमत से बना रहा एक किमी. लंबा तटबंध का कार्य अधूरा पड़ा है। सिंचाई विभाग के अधिकारी पहले की कह चुके हैं कि तटबंध का काम पूरा होने में काफी समय लगेगा।
हस्तिनापुर गंगा में कटान से बचने के लिए लगाई गई ठोकर। - फोटो : MAWANA