फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में निगम की टंकी का पानी गंदा, डायरिया फैला और महिला की मौत

विज्ञापन
शास्त्री नगर में पानी के सैंपल नगर निगम द्वारा लिए गए
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर पॉश इलाके में नगर निगम की टंकी (अवर जलाशय) का गंदा पानी लोगों के घर पहुंच रहा है। इससे यहां डायरिया फैल गया है। बताया जा रहा है कि गंदा पानी पीने से एक महिला रेखा (38) को डायरिया हो गया। शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी लगने पर नगर निगम की टीम शास्त्री नगर पहुंची और सैंपल लिए। हालांकि, महिला का पोस्टमार्टम नहीं हुआ, जिसके चलते यह पुष्टि नहीं हो पा रही की महिला की मौत गंदा पानी पीने से हुई है।
विज्ञापन

वार्ड 26 के पार्षद मास्टर सतपाल सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर में कई जगह अवर जलाशय से सप्लाई हो रहा पानी गंदा आ रहा है। उन्होंने नगर निगम में इसकी शिकायत भी की है। शुक्रवार को शास्त्री नगर में किराए पर रह रही महिपाल सिंह की पत्नी रेखा की अस्पताल में मौत हो गई है। बताया है कि गंदा पानी पीने से महिला बीमार हो गई थी और बृहस्पतिवार को उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने महिला को डायरिया होना बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें