फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ट्रक के नीचे दबकर चौकीदार की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, जमकर हंगामा

Sun, 19 Feb 2023 01:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मवाना शुगर मिल के क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव में मवाना शुगर मिल के क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार की गन्ने से लदे ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित परिजनों ने मेरठ-पौड़ी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस को शव देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


गांव रेहमापुर निवासी भगत सिंह (35) गणेशपुर में मवाना शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर बतौर चौकीदार कार्यरत था। ग्रामीणों ने बताया कि भगत सिंह शुक्रवार से लापता था। परिजन उसे इधर-उधर ढूंढते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं, क्रय केंद्र पर शुक्रवार को गन्ने से लदा एक ट्रक पलटा पड़ा था। शनिवार शाम भगत के परिजनों को ट्रक पलटने की जानकारी लगी तो वह थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में गन्ने से लदे ट्रक को जब सीधा कराया गया तो गन्ने के नीचे भगत सिंह का शव मिला।

शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को शव देने से इन्कार कर दिया। क्रय केंद्र के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर मेरठ-पौड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। ट्रक चालक और क्रय केंद्र संचालक मौके पर नहीं मिले। मामला बिगड़ते देख थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक मार्ग पर जाम लगाया हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 24 घंटे तक ट्रक के नीचे दबा रहा शव, पत्नी बोलीं- उजड़ गई मेरी दुनिया, रो-रोकर बुरा हाल, हुई बेसुध

विज्ञापन

परिजनों ने जताया था शक
परिजनों ने कहा कि भगत सिंह शुक्रवार को गन्ने से भरे ट्रक के नीचे दब गया था। आरोप लगाया कि केंद्र संचालक और मिल अधिकारी को इस बात की जानकारी थी। इसके बावजूद उन्हें सूचना नहीं दी गई और न ही भगत की जान बचाने का प्रयास किया गया। परिजनों ने मवाना शुगर मिल के खिलाफ हंगामा किया। अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात

घंटों जाम में फंसे रहे वाहन
परिजनों द्वारा हाईवे जाम किए जाने के चलते दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, पुलिस जाम खुलवाने की कवायद में जुटी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें