फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खैरनगर दवा बाजार में जर्जर मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे राहगीर

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..खैर नगर में गिरी पुरानी बिल्डिंग की दिवार बाल बाल बचे लोग.....संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। खैरनगर दवा बाजार में कई साल से बंद पड़े जर्जर मकान की दीवार मंगलवार दोपहर अचानक गिर गई। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से गुजर रहे कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने ईंटों को हटाकर मकान मालिक को सूचित किया।
शहर कोतवाली के लाला का बाजार निवासी अंशुल रस्तौगी ने बताया कि खैरनगर दवा बाजार में उनका पुश्तैनी मकान पिछले कई साल से बंद है। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की हालत और भी जर्जर हो गई थी। मंगलवार को मकान की एक दीवार अचानक गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त बाजार में लोगों की काफी चहल-पहल थी। कई लोग उस वक्त दीवार के पास से गुजर रहे थे। गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए। दीवार गिरने के बाद आसपास के दुकानदार पहुंचे। उन्होंने ईंटों को हटाकर रास्ता साफ किया और मकान मालिक अंशुल रस्तौगी को घटना की सूचना दी। फिलहाल मालिक ने जर्जर हो चुके मकान की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें