फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में दीवार गिरी, एक बच्ची की मौत, दो घायल

विज्ञापन
2ए - बारिश से गिरा मकान। (फलावदा) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
बरसात में दीवार गिरी, बच्ची की मौत, दो घायल
विज्ञापन

खरखौदा। बिजली बंबा क्षेेत्र के जमुना नगर में बरसात के चलते प्लाट की चारदीवार एक झुग्गी पर गिर गई। जिसमें परिवार के लोग मलबे में दब गए। इनमेें से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में जमुना नगर में असम के जिला बारपेटा निवासी अब्दुल खालिक अपनी पत्नी राबिया तीन वर्षीय बेटी रोहिंग्या के साथ झुग्गी बनाकर रह रहा है। प्लाट में इसके अतिरिक्त कई और झुग्गियां हैं। अब्दुल खालिक की झुग्गी प्लाट की चारदीवार से सटी हुई है। बरसात के चलते बुधवार को प्लाट की चारदीवारी उसकी झुग्गी पर गिर गई। जिससे अब्दुल खालिक एवं उसका परिवार मलबे में दब गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला। जिसमें बच्ची रोहिग्यां की मौके पर ही मौत हो गई। अब्दुल खालिक व उसकी पत्नी राबिया घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने इनकार कर दिया। उन्होंने शव को सुपुर्देखाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें