फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना से होकर गुजरेंगे हैवी वाहन, जाम होगा हावी

विज्ञापन
12ए-मेरठ-पौड़ी मार्ग पर सड़क किनारे हुआ अतिक्रमण। (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना से होकर गुजरेंगे हैवी वाहन, जाम होगा हावी
विज्ञापन

मवाना। कांवड़ के चलते बृहस्पतिवार रात से मेरठ-रुड़की मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। जिसके चलते सभी भारी वाहन मवाना बिजनौर मार्ग से गुजरेंगे। सड़क पर भार बढ़ने से लोगों को जाम से भी दो-चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ-रुड़की मार्ग का समस्त ट्रैफिक बंद होने के बाद मवाना से होकर गुजरता है। जिससे मवाना-बिजनौर मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ने से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। 18 जुलाई की रात से भारी वाहनों को मवाना से गुजारा जाएगा, जबकि 26 जुलाई से मेरठ-रुड़की मार्ग का समस्त ट्रैफिक मवाना से होकर गुजरेगा। इस बार पहले से मवाना का मुख्य मार्ग जाम से त्रस्त है। ठेली वालों तथा दुकानदारों आदि द्वारा अस्थायी अतिक्रमण, पार्किंग से यातायात व्यवस्थात बिगड़ी रहती है। पिछले दिनों 25 ठेली वालों को नोटिस दिए तो कुछ दिन जाम की समस्या कम रही। अभियान नहीं चलने से हालात फिर से वही हैं। स्थानीय लोगों के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि पहले भी अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए थे। अभियान चलाकर जिन लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें