फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैन की याद में गूंजी हक और इंसाफ की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्री नगर सेक्टर-4 स्थित शाहजलाल हाल में रविवार को काफला-ए-गम कमेटी की ओर से मजलिस-ए-गम-ए-हुसैन का आयोजन किया गया। इस मौके पर आलिम-ए-दीन व आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के मंत्री मौलाना फसीह हैदर जै़दी ने खिताब किया। करबला के शहीदों की याद में हक और इंसाफ का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन, हजरत जैनब और इमाम जैनुल आबेदीन ने यजीद के जुल्मों को दुनिया के सामने उजागर कर यह साबित किया कि सच्चाई और इंसानियत की आवाज को कोई ताकत दबा नहीं सकती।
विज्ञापन

मजलिस का आगाज तिलावत-ए-कलामे पाक से हुआ। सोजख्वानी में सुहेल काजमी और अनवार अली जै़दी ने पुरसोज अंदाज से सोगवारों को भाव-विभोर कर दिया। सैयद शाह अब्बास सफवी और सखी हैदर जै़न रिजवी ने सलाम-ए-अकीदत पेश कर हुसैन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मजलिस के बाद अली फात्मा मंजिल के सामने पार्क में करबला-ए-इराक से लाए गए परचम-ए-अब्बास के साये में सोगवारों ने मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान मोहम्मद बाकर जै़दी, हाजी खुर्शीद जै़दी, बाकर रजा, हाजी अंजुम जै़दी, इकबाल रजा, राजू जै़दी, नदीम जै़दी और हैदर अब्बास रिजवी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए हुसैनी सोगवार शामिल हुए।

जुलूस में दिखा हुसैनी जोश


मजलिस के बाद जुलूस का आयोजन हुआ। जुलजनाह की शबीह देखकर सोगवारों की आंखें नम हो गईं और वे जियारत के लिए उमड़ पड़े। जुलूस में जावेद रजा जै़दी, अयाज हुसैन जै़दी, अर्शी नकवी और शाहनवाज हुसैन जै़दी ने दर्द भरे नौहे पढ़े। अंजुमन फौज-ए-हुसैनी जै़दी फार्म और अंजुमन जुल्फिकार हैदरी लोहिया नगर ने मातमपुर्सी कर करबला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के संयोजक अली हैदर रिजवी ने संचालन करते हुए कहा कि हमें मुल्क की जम्हूरियत पर नाज है जो हर वर्ग को मजहबी आजादी देती है। जुलूस इमली वाली मस्जिद रोड, अब्बास पैलेस, इमामबारगाह इश्तियाक हुसैन और सोसायटी के आखिरी गेट से होते हुए इमामबारगाह पंजेतनी पहुंचा। वहां मौलाना अली हसनैन रिजवी की अलविदाई तकरीर और शुऐब जै़दी की दुआ के साथ लब्बैक या हुसैन की सदाओं के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें