फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजनौर के लिए.... ग्रामीणों ने स्वयं दुरुस्त कराया आवागमन के लिए संपर्क मार्ग

विज्ञापन
बाढ़ में टूटे संपर्क को दुरूस्त करते खेड़ी कला के ग्रामीण स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। मेरठ-(चांदपुर) बिजनौर सहित कई जिलों को आपस में जोड़ने वाला जोड़ने वाला संपर्क मार्ग दो महीने पूर्व आई बाढ़ में टूट गया था। यहां से स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बंद था। पीडब्ल्यूडी द्वारा संपर्क मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया गया तो ग्रामीणों ने खुद ही संपर्क मार्ग को दुरुस्त कर आवागमन के लिए शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर से चांदपुर को जोड़ने वाला गंगा पुल का संपर्क मार्ग करीब दो महीने पूर्व आई बाढ़ में भीमकुंड गांव के सामने से क्षतिग्रस्त हो गया था, जहां से सड़क को क्षतिग्रस्त कर पानी बह रहा था। पीडब्ल्यूडी द्वारा इस संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कराया गया परंतु स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग करते हुए कार्य रुकवा दिया। इसके बाद गंगा पार के गांव बधवा खेड़ी के ग्रामीणों को यहां से बह रहे पानी के बीच से जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा था। इस मामले में उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी संपर्क मार्ग दुरुस्त करने की मांग की परंतु पीडब्ल्यूडी ने कार्य बंद होने के बाद इसे दुरुस्त करने का कार्य शुरू नहीं कराया।
बृहस्पतिवार को ग्रामीण विनय, छोटू, दीपांशु, नितिन, कुलदीप, नत्थन, प्रमोद, विनय, विपिन, गौतम, सोनू, जितेंद्र, जोगिंद्र आदि दर्जनों युवकों ने अपने खर्चे से दो ट्रैक्टर लगाकर सुबह से शाम तक यहां कार्य कर टूटे हुए संपर्क मार्ग को बाइक और छोटे वाहन निकालने के लिए दुरुस्त किया। युवाओं ने बताया कि यहां से निकलने में राहगीरों को भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पानी के बीच से बाइक निकालने पर खराब हो रही थी और लोगों को बड़ा नुकसान हो रहा था। इसे देखते हुए उन्होंने इसे दुरुस्त कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें