फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख नहीं देने पर पीड़ित को दी तेजाब फेंकने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक ने सोमवार को एसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि एक युवक काफी समय से पांच लाख रुपए की मांग कर रहा है। मना करने पर आरोपी ने परिवार पर तेजाब डालने की धमकी दी। 11 जुलाई को आरोपी अपने साथियों के साथ छत के सहारे जबरन उनके घर में घुस गया। उसने पीड़ित परिवार पर लाठी से हमला कर दिया था। नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। डायल 112 व थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। आरोप है, तहरीर के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
पुत्रवधू पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार
मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसका बेटा मर्चेंट नेवी में है। दो महीने पूर्व उनके बेटे की शादी शामली निवासी एक युवती से हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही पुत्रवधू नौकरी लगवाने के नाम पर 14 लाख रुपए की मांग कर रही है। वह मायके में रहकर पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। तहरीर पर थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़िता के अनुसार 11 जुलाई को कुछ अज्ञात लोगों ने उसका पीछा किया था। पीड़िता ने पुत्रवधू से पूरे परिवार की जान का खतरा बताया है। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है, तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें