फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पुलिस के खुलासे पर पीड़ित परिवार ने उठाए सवाल, बदमाशों ने सराफ के घर डकैती की वारदात को दिया था अंजाम

Thu, 11 Mar 2021 09:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • शास्त्रीनगर की डकैती के खुलासे पर सवाल, सराफ के घर पहुंचे एसपी सिटी  
  • सराफ के बेटे ने कहा, बदमाश पकड़े गए तो जेवर कहां गए
  • अधिकारियों से शिकायत कर सही खुलासे की मांग करेगा परिवार
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक पीड़ित परिवार ने पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े किए हैं। पीड़ित परिवार ने लूट का माल बरामद करने की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार के असंतुष्ट होने की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी विनीत भटनागर सराफ के घर पहुंच गए। एसपी सिटी ने सामान बरामद कराने का भरोसा दिया है। सरधना में मुठभेड़ के बाद बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने शास्त्री नगर की डकैती का खुलासा किया था।  

विज्ञापन


ये है मामला
शास्त्री नगर एल ब्लॉक निवासी सराफ तेजपाल वर्मा के घर पिछले वर्ष 26 दिसंबर को डकैती की घटना हुई थी। बुधवार रात सरधना में मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाश पकड़े, जिनके शास्त्री नगर की डकैती में शामिल होने का खुलासा किया। लेकिन सराफ का परिवार संतुष्ट नहीं है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी कि वह एडीजी और आईजी से इस खुलासे की शिकायत करेंगे। एसपी सिटी विनीत भटनागर नौचंदी पुलिस के साथ सराफ के घर पर पहुंच गए। एसपी सिटी ने सामान बरामद कराने का  भरोसा दिया है। सराफ के बेटे कपिल ने कहा कि वह खुलासे से संतुष्ट नहीं है।

सराफ के परिवार को संतुष्ट करने में लगी पुलिस
डकैती का खुलासा पुलिस ने अजीबोगरीब तरीके से किया। पीड़ित परिवार भी संतुष्ट नहीं है और पुलिस खुद अपनी पीठ थपथपा रही है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसे खुलासे की पुलिस के सामने कौन सी वजह रही। इस तरह की वारदात में पुलिस अक्सर पीड़ित परिवार को विश्वास में लेती है और खुलासे की जानकारी देती है। सराफ का कहना है कि पुलिस ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, बदमाशों की आई शामत, थाने के हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


फरार बदमाशों के पास जेवरात 
एसपी सिटी के साथ नौचंदी थाना पुलिस भी सराफ के घर पर गई थी। सराफ के परिवार ने सवाल उठाया तो पुलिस ने तर्क रखा कि मुठभेड़ में जो बदमाश पकड़े गए हैं, वह फरार बदमाशों को नहीं जानते हैं। फरार बदमाश के पास ही जेवरात है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें