फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिराना अंदाज में करती थी ठगी, पुलिस ने हिरासत में लेकर किए कई खुलासे

Mon, 12 Jun 2017 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
ठगी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को दो ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो बड़े ही शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देती थी। पुलिस ने इन्हें पकड़कर कड़ी पूछताछ की तो इन्होंने कई ऐसी वारदातों का खुलासा किया जिन्हें जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे। 
विज्ञापन


मेरठ की दिल्ली गेट थाना पुलिस ने सोमवार चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि ये महिलाएं बस व ऑटो में ठगी करती थी। ठगी करने का तरीका भी कुछ अलग ही है। बताया गया कि ये बच्चों को खेल में लगाकर सवारियों को लूट का शिकार बनाती थी। इस गिरोह में ये अकेली ही नहीं बल्कि इनके साथ तीन आदमी भी शामिल हैं। जो कि एक का पति है तो दूसरी महिला का भाई हैं। और तीसरा आरोपी भी इनकी जान पहचान में ही है इतना ही बल्कि एक तीसरी महिला भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक सोने की अंगूठी, झुमका व अन्य चीजें बरामद की है। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बाकी आरोपियों को पकड़ने की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं काफी समय से ऐसी वारदातों को अंजाम दे रही थी। ये सभी अलीगढ़ के रहने वाले है और खास बात यह है कि ये सभी एक ही परिवार से है। दोनों महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें