फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। अप्रैल माह में गांव जलालपुर के जंगल में संरक्षित पशुओं के वध के मामले में वांछित चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी गोकशों में से एक गोकश को पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोकश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

थाना इंचौली प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि नौ अप्रैल की रात परवेज उर्फ पप्पू, आकिब, वसीम, कादिर, आसिफ उर्फ सोनू, उजेफा ने संरक्षित पशु के वध को अंजाम दिया था। इस मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया था। पुलिस इस मामले में पहले ही परवेज, आकिब, वसीम व कादिर को जेल भेज चुकी है, जबकि आसिफ और उजेफा फरार चल रहे थे। अधिकारियों के आदेश पर दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बुधवार देर रात परीक्षितगढ़ के गांव अगवानपुर निवासी आसिफ संरक्षित पशु के वध की घटना को अंजाम देने के लिए निकला था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे चेकिंग के दौरान मसूरी पुल के पास घेर लिया। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की। पुलिस ने अस्पताल में आरोपी को उपचार दिलाया और पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें