फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में बंद जिम के अंदर चल रहा था वाहनों को काटने का काम, तीन गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2019 10:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह द्वारा काटी गईं चोरी के वाहन - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना थाने से कुछ दूरी पर मोहल्ला कुम्हारान में वाहनों के काटने का काम चालू था, पुलिस को भनक तक नहीं थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंद पड़े जिम में छापा मारकर चोरी के दुपहिया वाहन व वाहनों के पार्ट्स बरामद किए। इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: लेनदेन को लेकर जमकर बवाल, दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश, कई घायल

सरधना थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि यह गिरोह काफी समय से क्षेत्र में बाइक चोरी करके उन्हें काटकर बेचने का काम कर रहा था। तहसील रोड पर एक गोदाम में आरोपी वाहन काटने का काम कर रहे थे। शुक्रवार शाम गोदाम में छापा मारकर दो स्कूटी, पांच बाइक व भारी मात्रा में वाहनों के पार्ट्स बरामद किए। पुलिस टीम ने रात में दबिश देकर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से तमंचा व चाकू बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी कर काटने का जुर्म कबूल किया। पकड़े गए आरोपी अज्जू उर्फ नूर हसन पुत्र नूर आलम, आमिर और मोहल्ला मंडरी चमारान निवासी सोनू उर्फ पंकज पुत्र सूरजान निवासी मोहल्ला मंडी चमारान हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला, फिर 370 व तीन तलाक को लेकर कही ये बातें, पढ़ें सीएम योगी का पूरा भाषण

तीन चोरी की बाइक मिलीं, जेल भेजा
थाना प्रभारी रोहटा धनवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह टीम सीओ सरधना के निर्देशन में मेरठ बड़ौत मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बड़ौत की तरफ से आए बाइकसवार युवक को रुकने का इशारा किया। उसने बाइक दौड़ा दी। पीछा कर युवक को पकड़ किया। जांच में उसके पास चोरी की बाइक मिली।

कड़ाई पूछने पर बताया कि उसके पास दो अन्य बाइक हैं। उसने तीनों बाइक दिल्ली से चोरी की हैं। पुलिस ने आरोपी विपिन पुत्र ओमवीर की निशानदेही पर दो बाइक और बरामद की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विपिन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें