फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता की आबरु की कीमत 35 हजार रुपये मानी, जानें पूरा मामला

Tue, 13 Jun 2017 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई में एक ऐसा मामला सामने आया कि गैंगरेप पाड़िता की आबरु की कीमत 35 हजार रुपये मानी है। पुलिस ने पीड़िता को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन



मुजफ्फरनगर के मोरना में वृद्ध महिला के साथ गैंगरेप का मामला अब पंचायतों में फंस गया है। रविवार की रात घंटों चली पंचायत में आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाकर वृद्ध महिला की आबरू की कीमत मात्र 35 हजार रुपये मानी है। उधर, भोपा पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता महिला को 66 घंटे बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 

मोरना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनों वृद्ध महिला को शराब पिलाकर पड़ोसी गांव के युवकों ने गैंगरेप किया था। पंचायत में आरोपियों ने अपने गुनाह को कबूल भी किया था। ग्रामीण अब पुलिस के इंसाफ से निराश हो गए हैं। रविवार की रात गांव के एक जिम्मेदार व्यक्ति के घर में चली घंटों पंचायत में आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये और सहयोगियों पर 2500-2500 सौ रुपये का आर्थिक दंड लगाकर वृद्ध महिला की आबरू की कीमत मात्र 35  हजार रुपये मानी है। पीड़िता को इंसाफ दिलाने में जुटे ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने पर भोपा थानाध्यक्ष विजय सिंह ने गांव के चौकीदार इंद्रपाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें