फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी में वैश्य समाज सेवा समिति ने दिया कन्याधन

Sun, 19 Jul 2026 07:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। वैश्य समाज सेवा समिति ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए रविवार को एक निर्धन परिवार की आठवीं बेटी के विवाह में कन्याधन स्वरूप आवश्यक घरेलू सामान भेंट किया।
विज्ञापन

समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि बेटी के परिजनों ने विवाह के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग राशि एकत्र कर आवश्यक सामग्री परिवार को सौंपी, ताकि विवाह बिना किसी परेशानी के संपन्न हो सके। दीपक गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल, भाजपा नेता अमित गर्ग, मूर्ति, रश्मि गुप्ता, रुचि सिंघल, कविता गुप्ता, ममता मित्तल, विनीत गुप्ता, टोनी गुप्ता, आदिश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मुकेश गर्ग, अनिल जिंदल, उदय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें