मेरठ गढ मार्ग पर घायल हुए रोहिताश के परिजनो को बुलाकर उनकी नकदी व अन्य सामान सौंपते पीआरवी 100 गाडी
- फोटो : KITHOR
घायल को यूपी-100 ने समय से अस्पताल पहुंचाया, परिजनों ने आभार जताया
मुंडाली। मुंडाली थाने की यूपी 100 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उसकी जेब में रखी 28 हजार की नकदी व मोबाइल सहित अन्य सामान परिजनों को सौंपा। जिस पर परिजनों ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 0586 नंबर की यूपी-100 गांड़ी कांवड़ यात्रा में लगी थी। तभी सूचना मिली कि बाइक सवार कांवड़ियों ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। जानकारी पर यूपी-100 तैनात पुलिसकर्मी एचसी देवेंद्र कुमार, सिपाही अजीत और उम्मेद अली मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को गाड़ी द्वारा मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घायल युवक की जेब में 28430 रुपये की नकदी, दो एटीएम, मोबाइल फोन था। पुलिसकर्मियों ने युवक के मोबाइल से बहन झिटकरी निवासी गीता का नंबर मिलाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची गीता व अन्य परिजनों को पुलिसकर्मियों ने उक्त रकम व सामान लौटाया। गीता के अनुसर घायल युवक उसका भाई बड़ौत के कौताना निवासी रोहिताश पुत्र पीतम सिंह है। घायल को अस्पताल पहुंचाने व उक्त रकम वापस लौटाने पर परिजनों ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।