मेरठ-करनाल हाईवे पर हिंडन नदी में गिरने से बचा कंटेनर।
- फोटो : SARDANA
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर मंगलवार सुबह बपारसी के निकट हिंडन के पुल से एक कंटेनर अनियंत्रित होकर नदी की ओर झुक गया। हालांकि कंटेनर नदी में नहीं पलटा। लोगों के मुताबिक पुल की कई सालों से रेलिंग टूटी हुई है।
सुबह के समय चालक कंटेनर लेकर मेरठ से शामली की ओर जा रहा था। बपारसी हिंडन नदी के पुल पर चालक ने एक वाहन को बचाने के प्रयास किया। जिसमें कंटेनर अनियंत्रित होकर आधा नदी की ओर झुक गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से ट्रक नदी में पलटने से बच गया। घटना में चालक सही सलामत है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल की रेलिंग कई सालों टूटी है। कई बार शिकायत के बाद भी इसे सही नहीं कराया गया है। वहीं, इस तरह के हादसों में कई वाहन सवार लोगों की मौत हो चुकी है।