मेरठ। अनप्रेडिक्टेबल नाइट शतरंज एकेडमी की ओर से 22 नवंबर को ‘यूकेसीए शतरंज चैंपियनशिप 4.0-जूनियर नाइट्स’ का आयोजन प्रभात नगर स्थित एकेडमी परिसर में किया जाएगा। इसमें अंडर-9 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें एक जनवरी 2017 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
यहां मुकाबले 15 मिनट और प्रति चाल 10 सेकंड के समय नियंत्रण के आधार पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रवेश शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
एकेडमी की डायरेक्टर आरात्रिका सिंह और सह-आयोजक अंशुल बाठला ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच विकसित करने के साथ उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है। इच्छुक खिलाड़ी 8588840789 और 7017720083 पर संपर्क कर सकते हैं।