फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुभारती में आज जुटेंगे जाट समाज के लोग, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। बाईपास स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में रविवार को अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की ओर से राष्ट्रीय जाट महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में जाट समाज के लोग जुटेंगे। इसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह सुबह करीब 11 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। सम्मेलन में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में मेरठ मंडल के छह जनपदों के अलावा मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, हापुड़ और गाजियाबाद समेत विभिन्न जिलों से समाज के लोग शामिल होंगे। महासभा के प्रवक्ता गजेंद्र सिंह पायल ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें