सरधना। भलसोना गांव में आयोजित दो दिवसीय दुर्गा मेले का समापन बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेले में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं बच्चों और युवाओं के लिए लगाए गए झूले, खिलौनों और खान-पान की दुकानों ने मेले की रौनक बढ़ाई। मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। हवन-पूजन के साथ प्रसाद वितरित किया गया। मेले के सफल आयोजन में बृजेश चौधरी, गुड्डू, सुशील प्रधान, अमित प्रधान और राजवीर सिंह समेत ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ भलसोना का दो दिवसीय दुर्गा मेला। आयोजक