जंगली जानवर के हमले से मरा बछड़ा।
- फोटो : MAWANA
फलावदा(मेरठ)। गांव बातनोर के जंगल में जंगली जानवर ने दो बछड़ों पर हमला कर दिया। हमले में एक बछड़े को जानवर ने खा लिया तो दूसरे घायल बछड़े ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जंगली जानवर की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
क्षेत्र के जंगल में तेंदुए जैसे जंगली जानवर ने आतंक मचा रखा है। देर रात जानवर ने दो बछड़ों को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल बछड़ों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है गांव गुडंब के जंगल में भी उक्त जानवर पशुओं को निशाना बना चुका है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगली जानवर की तलाश में जंगल में सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। गांव बातनौर निवासी निरंजन, डॉ. अंम्बेडगर, चौधरी राजेंद्र, सुखबीर तथा गांव गुडंब के सेठपाल, वेद प्रकाश, पप्पू, सोनू, सुमित ने बताया कि गांव के जंगल में देर रात को जानवर बछड़ों पर हमला किया है। बातनौर के जंगल में तीन कुत्ते पर हमला कर घायल कर चुका है। सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर विनोद कुमार ने जंगल मे तलाश किया। वन विभाग अधिकारी विनोद कुमार ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने का सुझाव दिया। डिप्टी रेंजर विनोद कुमार का कहना है कि बछड़ा एक्सीडेंट में घायल हुआ है, उस पर जंगली जानवर ने हमला नहीं किया। फिर भी मृत बछड़े का पोस्टमार्टम कराकर जांच कराएंगे।