फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पलटा चीनी के बोरो से भरा ट्रक

विज्ञापन
मेरठ-लावड़ रोड पर जैनपुर गांव के पास पलटा तितावी शुगर मिल का चीनी से भरा ट्रक व खराब हुई चीनी। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
खेत में पलटा चीनी के बोरो से भरा ट्रक
विज्ञापन

दौराला। लावड़ रोड पर जैनपुर गांव के सामने बुधवार को चीनी के बोरो से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। जिस कारण चीनी के बोरे खेत में भरे पानी में गिर गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दूसरे ट्रक से मिल के लिए बोरे भेजे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर स्थित चीनी मिल से 600 बोरे चीनी के लेकर ट्रक मसूरी की ओर जा रहा था। लावड़ रोड पर जैनपुर गांव के पास ट्रक का एक्सल टूट गया, जिस कारण अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क किनारे खेत में पलट गया। हालांकि चालक इस हादसे में बाल बाल बच गया। जानकारी पर मिल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और दूसरा ट्रक मंगवाकर चीनी के बोरे उसमें भरवाएं। अधिकारियों के मुताबिक खेत में पानी भर जाने के कारण करीब 160 बोरे भीगकर बेकार हो गए। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

मेरठ-लावड़ रोड पर पलटा चीनी से भरा ट्रक।- फोटो : LAWARD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें