सरधना। बृहस्पतिवार देर रात नवाबगढ़ी गांव के ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। ग्रामीण
सरधना। सरधना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में बृहस्पतिवार देर रात ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। कुछ ही पलों में ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
नवाबगढ़ी गांव की मदरसे वाली गली में विद्युत आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर करीब 12 बजे अचानक तेज ब्लास्ट के साथ फट गया। आग की ऊंची लपटें उठती देख ग्रामीणों की नींद खुल गई और पूरे इलाके में लोग घरों से बाहर आ गए। ग्रामीणों ने तुरंत बिजलीघर को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों और संबंधित कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे के चलते पूरी बस्ती की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को दिनभर ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य चलता रहा। शाम के समय विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।